लहसुन कैसे पीते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Mar 2023 : 09:23

लहसुन का पानी तैयार करने का तरीका- How To Make Garlic Water:

लहसुन का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में 1 गिलास पानी लें.
अब उसे गैस पर 3 मिनट तक उबालें.
दूसरी तरफ लहसुन की 3-4 कलियों को काट लें या घिस लें.
जब पानी उबल जाए, तो उसमें काटा या घिसा हुआ लहसुन डाल दें.
कुछ देर बाद उसे गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें,
फिर इस पानी को छानकर पी सकते हैं.
आप इसमें अपने स्वाद के हिसाब से शहद या काली मिर्च और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं.


लहसुन वाला पानी पीने के फायदे-

1. पाचन-

लहसुन वाले पानी के सेवन से पेट (Digestion) में गुड बैक्टीरिया का स्तर बना रहता है. आप जो भी खाते हैं, वह अच्छी तरह से पच जाता है. बाउल मूवमेंट्स सही होता है. पेट से संबंधित रोग जैसे डायरिया, पेट में ऐंठन, दर्द, सूजन से भी बचा सकता है.

2. ब्लड प्रेशर-

लहसुन में मौजूद तत्व खून को नेचुरल तरीके से पतला करते हैं. सुबह में खाली पेट कच्चे लहसुन को चबाकर खाने से या लहसुन वाले पानी के सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है.

3. पीरियड्स-

अगर आपको पीरियड्स (Periods Pain) के दौरान शरीर और पेट में दर्द की शिकायत रहती है तो आप सुबह खाली पेट लहसुन वाले पानी का सेवन कर सकते हैं. इससे पेट दर्द और ऐंठन में आराम मिल सकता है.

4. सर्दी-जुकाम-

लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं. सुबह लहसुन वाले पानी का सेवन करने से सर्दी-जुकाम (Cold And Cough) से बचा जा सकता है.

5. इम्यूनिटी-

इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाने के लिए आप सुबह खाली पेट लहसुन वाले पानी का सेवन कर सकते हैं. इसमें पाए जाने वाले गुण संक्रमण से बचाने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info